ये है सलमान खान के 4 सबसे बड़े दुश्मन,जिनको भाई जान कभी माफ नहीं करेंगे

सलमान खान को बॉलीवुड के दबंग खान कहा जाता है। उन्हें दबंग खान यूं ही नहीं कहा जाता वास्तव में सलमान खान बहुत ही दबंग किस्म के इंसान हैं। और सलमान खान को गुस्सा भी बहुत ही जल्दी आ जाता है। सलमान खान जितने दयालु हैं उतने ही ज्यादा गुस्से वाले भी हैं। सलमान खान के इसी वजह से कई सारे दुश्मन भी हैं। इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको सलमान खान के चार ऐसे दुश्मनों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनको सलमान खान कभी माफ़ नहीं करते और आगे भी उन्हें माफ करने की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही।
1. विवेक ओबेरॉय

सलमान खान और विवेक ओबरॉय की दुश्मनी बहुत ही लंबे समय से चली आ रही है। सलमान और विवेक के बीच दुश्मनी ऐश्वर्या राय की वजह से हुई थी। विवेक ओबरॉय ने सलमान खान से अपने किए गए गलती के लिए माफी भी मांगा लेकिन सलमान खान ने अभी तक उन्हें माफ नहीं किया है। विवेक ओबरॉय भी अपने कैरियर बर्बाद होने का जिम्मेदार सलमान खान को ही मानते हैं। विवेक ओबेरॉय सलमान खान के सबसे बड़े दुश्मनों में से एक हैं। विवेक ओबरॉय को सलमान खान से दुश्मनी इतनी महंगी पड़ेगी उनका बॉलीवुड कैरियर है बर्बाद हो गया।
2.जॉन अब्राहम

सलमान खान और जॉन अब्राहम के बीच दुश्मनी एक अवार्ड फंक्शन के दौरान हुई थी। सलमान खान और जॉन अब्राहम दोनों ही अपने आप में बॉलीवुड के बड़े सितारे हैं और दोनों में से कोई भी किसी से कम नहीं है। इतने साल गुजरने के बाद भी सलमान खान और जॉन अब्राहम के बीच कोई समझौता नहीं हुआ। नहीं सलमान खान ने जॉन से दोस्ती करने की कोशिश की और ना ही जॉन अब्राहम ने सलमान खान से दुश्मनी खत्म करने की कोशिश किया।
3. रणबीर कपूर

रणबीर कपूर और सलमान खान के बीच दुश्मनी तब से चली आ रही है जब से सलमान खान ने रणबीर कपूर को एक पार्टी में थप्पड़ मार दिया था। हालांकि रणबीर कपूर उस टाइम एक सुपरस्टार नहीं थे और उनकी उम्र भी बहुत ही कम थी। सलमान खान को भी उस समय पता नहीं था कि यह रणबीर कपूर हैं और यह कपूर खानदान से हैं। इन दोनों सुपर स्टारों के बीच दुश्मनी की शुरुआत तो तब हुई जब सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड कैटरीना कैफ के साथ रणबीर कपूर का चक्कर शुरू। रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ काफी लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहे जिसकी वजह से रणबीर कपूर सलमान खान की नजरों में खटकने रह गए और अब वह सलमान खान के दुश्मनों की सूची में शीर्ष पर आते हैं।
4. जुबेर खान

सलमान खान और जुबेर खान के बीच दुश्मनी की शुरुआत अभी हाल ही में बिग बॉस 11 से शुरू हुई है। सलमान खान ने जुबैर खान को कुत्ता कह दिया था जिसके बाद जुबेर खान भड़क गए थे और उसने नींद की गोलियां खाली थी।यही नहीं जुबेर खान ने सलमान खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया था। जुबेर खान कुछ ज्यादा ही उड़ रहा है। अब यह देखना दिलचस्प है कि सलमान खान जुबेर खान को किस प्रकार अपने तरीके से ठिकाने लगाते हैं और उसका मुंह बंद करते हैं। जुबेर खान बिग सलमान खान के सबसे बड़े दुश्मनों की सूची में शीर्ष पर आता है।
Comments
Post a Comment